सभी मित्रों को नव वर्ष की शुभकामना ,
हम सब नव वर्ष में प्रवेश कर गए ,पर कुछ बदला नहीं वही सारी चीजें जो हमें परेशान करती रही है आगे भी करती रहेगी. इस साल भी ब्लेम गेम होगा और आम लोगों की जरूरतों को नजरअंदाज कर दिया जायेगा .कोई और राठौर रुचिका को प्रताड़ित करेगा और छुट जायेगा .
ऐसे ही बम ब्लास्ट होते रहेंगे और हम आतंकियों की मेहमानवाजी में व्यस्त रहेंगें . ऐसे ही ग्लेसियर पिघलते रहेंगे और एक दिन तुवालु डूब जायेगा .डी डी सी ए में भ्रष्टाचार जारी रहेगा और ऐसे ही पिचें बनती रहेंगी .
चार दिन के आये ओबामा को नोबल प्राइज़ मिलता रहेगा , धरातल पर काम करने की जरुरत ही नहीं
........पर आशा है की कुछ अच्छे काम भी देखने को मिलेंगे ...नेता थोडा बहुत सकारात्मक होंगे और नयी पीढ़ी को मौका देंगे .
आशा के पर लग गए और तुम अभी उड़े नहीं क़यामत का इन्तजार कर रहे क्या ? प्यारी चीज थी तो क्या हुआ .. अब तो रहा नहीं , उस प्यार का लोभ... अब तो छोड़ दो !
Showing posts with label सबेरा. Show all posts
Showing posts with label सबेरा. Show all posts
Saturday, January 2, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)